Posts

Showing posts with the label pete seeger

गीत और संघर्ष के 90 साल

आज पीट सीगर 90 साल के 'जवान' हो गए. फ़रवरी में उनके ग्रैमी अवार्ड जीतने पर में यह पोस्ट किया था. आज फिर उनको सलाम करते हुए सुनते हैं 'ग्वान्तानामेरा'. वैसे तो इस स्पैनिश गीत को कई अमेरिकी और लातिन अमेरिकी कलाकारों ने गाया है मगर मुझे सीगर का संस्करण सबसे ज्यादा पसंद है. शुरुआत में सीगर इस गीत के रचयिता होसे मार्ती के बारे में बताते हैं. और अपनी बेमिसाल 'कन्वर्सेशनल' शैली में इस गीत को गाते हुए इसके अंग्रेजी भावानुवाद से भी श्रोताओं को परिचित कराते हैं.पीपुल्स वीकली वर्ल्ड में सीगर के सम्मान में लिखा गया जॉन पिएतारो का आलेख यहाँ पढ़ा जा सकता है.

सदाबहार सीगर

कुछ लोगों की क्रियाशीलता बढ़ती उम्र से ज़रा भी प्रभावित नहीं होती. बल्कि लगता है कि उम्र के अनुपात में उनकी सृजनात्मकता बढ़ती ही जाती है. क्लिंट ईस्टवुड अठहत्तर साल की उम्र में एक वर्ष में दो फिल्में निर्देशित कर लेते हैं, खासकर उनमें से एक में ख़ुद मुख्य भूमिका भी निभाते हैं. हमारे देव आनंद भी साल-दो साल में एकाध फ़िल्म, चाहे जैसी भी हो, बना ही डालते हैं.प्रसिद्ध अमरीकी लोक गायक पीट सीगर भी इसी 'एवरग्रीन' श्रेणी में आते हैं. पिछले सप्ताह 51 वें ग्रैमी अवार्ड समारोह में 89 वर्षीय सीगर के नए एल्बम 'At 89' को वर्ष 2008 का श्रेष्ठ पारंपरिक लोकगीत एल्बम घोषित किया गया.गौरतलब है कि सीगर 1993 में ही ग्रैमी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं.पिछले महीने बराक ओबामा के शपथ ग्रहण समारोह का समापन प्रसिद्द अमरीकी लोकगीत ' This Land is Your Land ' के सामूहिक गायन से हुआ जिसकी अगुवाई पीट सीगर ने की थी. पीट सीगर के बारे में ज़्यादा जानने के लिए अफलातून जी की यह पोस्ट देखें. फिलहाल सुनिए पीट का मशहूर युद्ध-विरोधी गीत 'Where have all the flowers gone'...